किसान सहकारी चीनी मिल में और एक हादसा…

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

सहारनपुर : चीनीमंडी

ChiniMandi WhatsApp Channel

किसान सहकारी चीनी मिल में हादसा होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार हादसों से मिलकर्मीयों में डर का माहोल बना हुआ है, बृहस्पतिवार को फिर हादसा होने के चलते दो मिल कर्मी झुलस गए। पिछले चार महीने में यह छठा हादसा है। इस हादसे के बाद फिर एक बार मिलकर्मियों के सुरक्षा का मुद्दा चर्चा में आया है।

बृहस्पतिवार को मिल परिसर में वेल्डर चंद्रपाल व लोरिक यादव काम कर रहे थे। इसी दौरान वे दोनों कर्मी झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। केवल किसान मिल ही नही राज्य के अन्य कई मिलों में भी इस सीझन में कई हादसे हुए है। जिसमे कई कर्मियों की मौत हुई, तो कई कर्मी घायल भी हुए

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here