गन्ना राज्य मंत्री द्वारा दिया गया शत प्रतिशत गन्ना भुगतान करने का निर्देश

अमरोहा: गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने धनौरा मिल द्वारा किसानों का 86.54 करोड़ रुपये बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया। जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने रविवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के अफसरों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस बैठक में उन्होंने धनौरा चीनी मिल पर पेराई सत्र 2022-23 का बकाया गन्ना मूल्य 86.54 करोड़ रुपये का माह जुलाई में शत-प्रतिशत भुगतान करने, पेराई सत्र 2023-24 हेतु ग्राम स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन का कार्यपूर्ण सत्यता एवं स्थलीय स्थिति के अनुरुप करने के निर्देश दिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना मंत्री के इस बैठक के बाद धनौरा मिल को गन्ना भेजनेवाले और भुगतान का इंतजार कर रहे है हजारो किसानों को बड़ी राहत मिली है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here