उत्तर प्रदेश: चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान लंबित; किसानों का धरना जारी

ऊन (उत्तर प्रदेश): ऊन चीनी मिल द्वारा अब तक किसानों का शत प्रतिशत भुगतान नही हो पाया है। भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने आक्रामक रवैया अपनाया है।बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों का नौ वें दिन भी धरना जारी रहा।

किसानों ने गुरुवार को 25 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो धरना प्रदर्शन में किसानों को जोड़ने का काम करेंगे। जितेंद्र चेयरमैन ने कहा कि जब तक पूर्ण भुगतान नहीं होता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । धरना प्रदर्शन में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष आशीष,पंकज सरोहा,रविंद्र,सुरेश, ऋषि पाल,भूरा, महेंद्र, सुनील, वीरेंद्र टोडा, मोहित खाटियान, योगेंद्र, योगेश, पप्पू, अमित,चीकू,देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here