उत्तर प्रदेश: गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर किसानों ने शुरू किया धरना

सहारनपुर : किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग तेज हो गई है। गन्ना मूल्य घोषित न होने पर किसानों ने कमिश्नर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत संगठन के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर चले गए।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पिछले कई दिनों से किसान मजदूर संगठन के किसान धरना दे रहे थे। बुधवार राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पुरण सिंह के नेतृत्व में आंदोलनकारी कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष ठा अजब सिंह के मुताबिक, किसान काफी समय से गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं।दो माह से भी अधिक समय पैराई सत्र बीत गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके बावजूद भी सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कमिश्नर कार्यालय पर ही अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ठा अजब सिंह ने बताया कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पुरण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल फौजी, जिलाध्यक्ष अजब सिंह, धर्मवीर त्यागी, कृष्णपाल सिंह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

आंदोलनकारियों को समझाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद है। एडीएम प्रशासनिक डॉ. अर्चना द्विवेदी और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने किसानों से वार्ता की। लेकिन, किसान अपनी बात पर अड़े रहे। युवा मंडल अध्यक्ष मोहित राणा, मंडल उपाध्यक्ष बबली शर्मा, राम अवतार, विजयपाल सिंह, अध्यक्ष काका राणा, प्रदेश सचिव कुशल पाल, शेरपाल प्रधान, बिराल, रविंद्र शर्मा, संजूराणा आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here