उत्तर कोरिया भयंकर सूखे की चपेट में

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

सोल 17 मई (UNI) उत्तर कोरिया 37 वर्षों में सबसे भयंकर सूखे की चपेट में है आैर देश में एक करोड़ से अधिक लोगों को तत्काल मदद की जरुरत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार सूखे के कारण उत्तर कोरिया के करीब एक करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर हैं जिन्हें तुरंत खाद्य पदार्थ मुहैया कराये जाने की अावश्यकता है। नब्बे के दशक में इस देश में सूखे की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि इस बार के सूखे की स्थिति कितनी विकराल है लेकिन इस देश को डेढ़ लाख टन से अधिक अनाज आयात करने की जरूरत है।

सरकारी मीडिया के अनुसार इस वर्ष पहले पांच माह के दौरान मात्र 54.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो वर्ष 1982 के बाद सबसे कम है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here