महाराष्ट्र में भीषण गर्मी; तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पंहुचा

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 21 मई (UNI) महाराष्ट्र के चंद्रपुर और विदर्भ के हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान भीषण गर्मी रही और तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू कश्मीर, गुजरात , कोंकण गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा तेलंगाना, रायलसीमा और केरल के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
इसके साथ ही असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु , दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

बिहार, मध्य महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवा की लहर चली। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की अगले 2-3 दिन में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here