भारत बंद: जिले में गन्ना आपूर्ति में आ सकती है दिक्कत; पेराई में रुकावट की संभावना

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते भारत बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद के मद्देनजर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति नही करने का फैसला लिया गया है, जिससे पेराई में रुकावट की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा भारत बंद का आह्वान किया है। भाकियू टिकैत ने सहारनपुर के किसानों से मिल में गन्ना आपूर्ति नहीं करने के साथ-साथ दूध की आपूर्ति बंद करने का भी आह्वान किया है। इसका असर मिलों के पेराई पर हो सकता है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि, किसानों से एक दिन के लिए अपने कार्यों से विरत रहने की अपील की गई है। उनसे कहा गया कि वे शुक्रवार को चीनी मिलों में गन्ना आपूर्ति न करें, साथ ही एक दिन के लिए अपने खेतों के काम भी न करें। शहरों में दूध आपूर्ति करने वाले किसान इसे एक दिन के लिए रोक दें। जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार किसानों से किए वादों को जल्द पूरा करे। ऐसा नहीं हुआ तो किसानों को आंदोलन तेज करना पड़ेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here