सहारनपुर: टोडरपुर और बिड़वी चीनी मिल का पेराई सीजन खत्म

सहारनपुर : जिले में टोडरपुर और बिड़वी चीनी मिल का पेराई सीजन खत्म हुआ है। दोनों ही चीनी मिल में पिछले कई दिनों से नो केन की स्थिति थी। पेराई सत्र के खत्म होने की सूचना पहले की क्षेत्र के किसानों को दे दी गई थी। दोनों मिल क्षेत्रों का गन्ना लगभग खत्म हो चुका है। जिले में लंबे समय बाद काफी सालों से बंद पड़ी टोडरपुर व बिड़वी मिल का संचालन शुरू किया गया। पेराई सत्र शुरु होने के बाद से ही कई बार चीनी मिल नो केन के चलते बंद रही। अब आधिकारिक तौर पर दोनों चीनी मिलों में पेराई सत्र के खत्म होने की घोषणा कर दी गई है।

बिड़वी चीनी मिल ने 21 नवंबर को पेराई शुरू की थी, जबकि टोडरपुर चीनी मिल का पेराई सत्र अक्टूबर में शुरू हुआ था। चीनी मिल के यूनिट हेड अश्वनी कुमार मित्तल ने कहा कि, इस वर्ष चीनी मिल कुल 111 दिन शुरू थी। चीनी मिल ने इस सत्र कुल 17.82 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की और कुल 1.60 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया।इस बार बिड़वी चीनी मिल कुल 96 दिन ही पेराई कर पाई। इस दौरान बिड़वी चीनी मिल ने 14.56 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 1.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here