पेराई सीजन 2026-27: महाराष्ट्र में 18 नवंबर तक 178 चीनी मिलें शुरू, 218.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में 18 नवंबर तक कुल 178 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है।इन सभी मिलों ने अब तक 250.25 लाख टन गन्ने की पेराई कर 218.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य में चीनी की औसत रिकवरी 8.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।राज्य में फिलहाल 87 सहकारी और 91 निजी चीनी मिलें चालू हैं। पिछले पेराई सीजन में भी 18 नवंबर तक 178 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो गई थी। इनमें 88 सहकारी और 90 निजी मिलें शामिल थीं।

कोल्हापुर संभाग चीनी रिकवरी में पहले स्थान पर

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोल्हापुर संभाग में गन्ने की पेराई ने रफ्तार पकड़ ली है। फिलहाल संभाग की 35 चीनी मिलें चालू हैं, जिनमें 24 सहकारी और 11 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 39.36 लाख टन गन्ने की पेराई कर 37.99 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 9.65 प्रतिशत है, जो राज्य में सबसे अधिक है।अच्छे दाम मिलने के कारण कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों का भी महाराष्ट्र की चीनी मिलों को गन्ना भेजने की ओर रुझान देखने को मिल रहा है।

पुणे संभाग में 64 लाख टन गन्ने की पेराई

पुणे संभाग में अब तक 28 चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं। इनमें 17 सहकारी और 11 निजी मिलें शामिल हैं। संभाग में कुल 64 लाख टन गन्ने की पेराई हुई है और 60.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। यहां चीनी की औसत रिकवरी 9.52 प्रतिशत है। रिकवरी के मामले में पुणे संभाग राज्य में कोल्हापुर के बाद दूसरे स्थान पर है। सोलापुर संभाग में राज्य के सबसे अधिक 41 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 14 सहकारी और 27 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 50.01 लाख टन गन्ने की पेराई कर 40.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.01 प्रतिशत दर्ज की गई है।

नांदेड संभाग में 26.44 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

नांदेड संभाग में 29 चीनी मिलें चालू हैं। इनमें 9 सहकारी और 20 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 32.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 26.44 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.03 प्रतिशत है।अहिल्यानगर संभाग की 24 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 10 सहकारी और 14 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 35.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 30.84 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.58 प्रतिशत दर्ज की गई है।

छत्रपति संभाजीनगर संभाग में 18 मिलें चालू

छत्रपति संभाजीनगर संभाग में अब तक 18 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 9 सहकारी और 9 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 25.09 लाख टन गन्ने की पेराई कर 19.89 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.93 प्रतिशत है।अमरावती संभाग में फिलहाल 3 निजी चीनी मिलें चालू हैं। इन मिलों ने अब तक 2.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 2.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.95 प्रतिशत है।वहीं, नागपुर संभाग में अभी तक एक भी चीनी मिल शुरू नहीं हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here