उत्तर प्रदेश: नजीबाबाद मिल चीनी रिकवरी के मामलें में सहकारी मिलों में सबसे आगे

बिजनौर : सहकारी चीनी मिलों की बात की जाये तो नजीबाबाद चीनी मिल ने 12.30 प्रतिशत ‘ऑन डेट’ रिकवरी हासिल की है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, गुरूवार को किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड स्नेह रोड नजीबाबाद की रिकवरी प्रदेश में सबसे अधिक 12.30 प्रतिशत है। 11.69 प्रतिशत के साथ प्रदेश में रिकवरी में दूसरे स्थान पर गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना और 11.50 प्रतिशत के साथ किसान सहकारी चीनी मिल हसनपुर गजरौला तीसरे स्थान पर है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में कुल 24 सहकारी चीनी मिल है। वहीं जिले की अन्य चीनी मिलों की रिकवरी भी अच्छी आ रही है। जिले की छह चीनी मिलों की रिकवरी इस समय 12 के पार है।जिले में वर्तमान गन्ना सीजन में गन्ने का रकबा करीब 2 लाख 63 हजार हेक्टेयर से जादा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here