उत्तर प्रदेश में समय से हो रहा है गन्ना भुगतान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बिजनौर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चीनी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे प्रदेश के लाखो किसान और मजदुर लाभान्वित हो रहे है। सरकार ने प्रदेश की कई बंद पड़ी चीनी मिलें फिर से शुरू की, और साथ ही कई नई चीनी मिलों की नीव रखी गई। उन्होंने कहा, प्रदेश के लोगों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया की, गलत वोट देने से कर्फ्यू लगते थे और सही वोट से कांवड़ यात्रा निकलती है। किसानों को आज SAP से ज्यादा गन्ना मूल्य मिल रहा है। साथ ही किसानों को समय से गन्ना भुगतान (Sugarcane payment) मिल रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को बिजनौर की चक्कर रोड स्थित जेवीसी रिसॉर्ट में भाजपा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here