केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश का अनुमान

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पुणे, 07 जून (UNI) असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय ओडिशा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मध्य प्रदेश और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में गर्म हवा तथा अलग-अलग हिस्सों में बहुत तेज गर्म हवा की स्थिति रही।

पश्चिम राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में तथा मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा का प्रकोप रहा।

दिन का तापमान केरल के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और रायलसीमा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, गुजरात , तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, झारखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और ओडिशा के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश के मैदानी इलाकों में विदर्भ के ब्रम्हपुरी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here