बजट तैयारी: आज से विभिन्न संगठनों के साथ बैठकें

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 11 जून (UNI): नयी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट की तैयारी के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न संगठनों के साथ बजट पूर्व विचार-विर्मश मंगलवार से शुरू कर रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मोदी सरकार ने आम चुनाव के मद्देनजर इस वर्ष फरवरी में वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। अब नयी सरकार ने पूर्ण बजट की तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष 05 जुलाई को संसद में बजट पेश किया जायेगा और चार जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा।

बजट की तैयारियों के मद्देनजर नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में सोमवार से आगंतुकों और मीडिया के प्रवेश को बजट पेश किये जाने तक प्रतिबंधित कर दिया गया है। श्रीमती सीतारमण का यह पहला बजट है।

श्रीमती सीतारमण आज कृषि और ग्रामीण विकास क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व चर्चा करेंगी जबकि दोपहर बाद उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श करेंगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here