बिहार: नरकटियागंज चीनी मिल के नेतृत्व में गन्ना फसल की निगरानी प्रारंभ

नरकटियागंज : गन्ना फसल किट के हमले किसानों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है।किट की रोकथाम के लिए किसान हर मुमकिन कोशिश कर रहे है।किसानों की मदद के लिए चीनी मिलें भी आगे आ रही है।

नरकटियागंज चीनी मिल के नेतृत्व में गन्ना फसल की निगरानी प्रारंभ कर दी गई है। चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष पीके गुप्ता के नेतृत्व में गन्ना एक्सपर्ट सभी क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने कहा कि, खासकर मई, जून व जुलाई माह में गन्ना फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने से कई प्रकार की बीमारियों की आशंका उत्पन्न हो जाती है। इससे गन्ना उत्पादन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं बीमारियों से गन्ना फसल को सुरक्षित रखने के लिए रिजर्व समेत अन्य क्षेत्रों में गन्ना एक्सपर्ट फसलों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कड़ी धूप व हल्की बारिश के दौरान गन्ना फसल में बीमारी लगने की प्रबल संभावना जताई गई है। ऐसे में किसान भाइयों को भी आगाह किया गया है कि वे नियमित फसलों की देखभाल करते रहे। कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने बताया कि अगले वर्ष की पेराई सत्र के लिए वर्तमान में गन्ना पैमाइश कार्य भी चल रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here