पेट्रोल-डीजल की कीमत घटी

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 13 जून (UNI) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल आठ पैसे और डीजल छह पैसे सस्ता हुआ।

ChiniMandi WhatsApp Channel

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन के टिकाव के बाद दिल्ली में आज पेट्रोल आठ पैसे सस्ता होकर 70.35 रुपये प्रति लीटर पर आ गया जो 13 फरवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। यहाँ डीजल भी छह पैसे सस्ता होकर 64.33 रुपये प्रति लीटर बिका। यह 14 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है।

देश के अन्य महानगरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों में गिरावट देखी गयी। कोलकाता में पेट्रोल सात पैसे सस्ता होकर 72.61 रुपये, मुंबई में आठ पैसे सस्ता होकर 76.04 रुपये और चेन्नई में नौ पैसे सस्ता होकर 73.08 रुपये प्रति लीटर बिका।

डीजल कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में छह-छह पैसे सस्ता होकर क्रमश: 66.25 रुपये, 67.45 रुपये और 68.05 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here