गन्ने सहित अन्य फसलों का भुगतान एडवांस दिला दे सरकार, लगवा लेंगे स्मार्ट मीटर: टिकैत

देहरादून, उत्तराखंड: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उत्तराखंड सरकार के स्मार्ट मीटर योजना का कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने सरकार के सामने शर्त रखी है की, अगर सरकार गन्ने सहित अन्य फसलों का भुगतान एडवांस दिला देती है, तो हमे स्मार्ट मीटर लगाने में कोई ऐतराज नही। संगठन के राष्ट्रीय युवा नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने ऊर्जा निगम कार्यालय पर धावा बोलकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का कड़ा विरोध किया। टिकैत ने कहा कि, प्रदेश सरकार यदि किसानों को गन्ने सहित अन्य फसलों का भुगतान एडवांस दिला दे तो किसान अपने घरों में स्मार्ट मीटर लगवा लेंगे।

भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय युवा नेता गौरव टिकैत के नेतृत्व में किसान जुलूस के रूप में ऊर्जा निगम के एसई कार्यालय में पहुंचे। यहां किसानों ने महापंचायत आयोजित कर किसानों की समस्याओं को उठाया। गौरव टिकैत ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। ऊर्जा निगम किसानों के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाना चाहता है। इससे किसानों को एडवांस में रिचार्ज करवाकर बिजली इस्तेमाल करनी होगी। उन्होंने मांग उठाई कि सरकार चीनी मिल से किसानों को गन्ने का एडवांस भुगतान दिलवा दे। सहकारी समितियों से धान और गेहूं ब्रिकी का एडवांस भुगतान करवा दें। इसके बाद किसान बिना किसी विरोध के अपने घरों पर स्मार्ट मीटर लगवा लेंगे। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण कर दिया। कई समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया लेकिन ऊर्जा निगम के एसडी अमित कुमार किसानों की समस्याओं को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में किसानों ने मौके पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मौके पर भाकियू मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, पदम सिंह भाटी, सागर सिंह, जहिद, नवीन राठी, कालूराम, अरविंद, वेदपाल, सोमवीर सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here