राज्य और केन्द्र मिलकर काम नहीं करेंगे तो लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता: सीतारमण

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 21 जून (UNI) केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सहयोग करने की अपील करते हुये शुक्रवार को कहा कि यदि राज्य और केन्द्र मिलकर काम नहीं करेंगे ताे काेई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

श्रीमती सीतारमण ने शुक्रवार को यहां राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व बैठक की अध्यक्षता करते हुये कहा कि केन्द्र की जिम्मेदारी आर्थिक विकास के लिए मार्गदर्शन और योजना बनाना है जबकि राज्यों की जिम्मेदारी इसको मैदानी स्तर पर क्रियान्वित करना है।

उन्होंने 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप केन्द्रीय राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी को 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किये जाने का उल्लेख करते हुये कहा कि हाल में राज्यों को केन्द्रीय राजस्व में मिली हिस्सेदारी 8,29,344 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,38,274 करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को वह अपनी ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

इस बैठक में राज्यों के वित्त मंत्री के साथ ही वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग, व्यय सचिव जी सी मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय के साथ ही केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here