GST इंटेलीजेंस ने 16 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मामले में की कार्रवाई

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नयी दिल्ली 21 जून (UNI) जीएसटी इंटेलीजेंस मुख्यालय के महानिदेशक ने फर्जी आईटीसी के जरिये 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का रिटर्न लेने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिल्ली की अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आधिकारिक जानकारी के अनुसार महानिदेशालय ने हरियाणा के हिसार की सुशील कुमार मुनीष कुमार एंड कंपनी के पाटर्नर एवं अहमदाबाद की सुशील कुमार मुनीष कुमार एंड कंपनी के नियंत्रक मुनीष कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया है। इन दोनों कंपनियां लगातार आईटीसी के जरिये 16 करोड़ रुपये से अधिक का रिटर्न ले चुकी है। इन कंपनियाें ने फर्जी कंपनियों के द्वारा जारी 322 करोड़ रुपये की रसीद के आधार पर आईटीसी रिटर्न लिया है। इसके बाद आईटीसी की इस राशि को एक प्रतिष्ठित कॉटन यार्न स्पिनर्स कंपनी को दिया जाता था। महानिदेशालय ने इस मामले में 28 करोड़ रुपये बरामद किये हैं। मामले की जांच जारी है।

मुनीष को दिल्ली की मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here