चालाकी से ट्रक में रखी चीनी उड़ा ले गए चोर; मात्र दो घंटे के अंदर हुई उनकी गिरफ्तारी

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

औरंगाबाद: ट्रक में से चीनी की चोरी करने वाले गिरोह को CIDCO क्राइम रिकवरी टीम ने मात्र दो घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। यह घटना शुक्रवार सुबह औरंगाबाद के अंबेडकर नगर इलाके में हुई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खंडवा (मध्य प्रदेश) के ट्रक चालक पिंटू ने शुक्रवार को अम्बेडकर नगर के पास अपने चीनी से भरी ट्रक को खड़ा किया था। उसी समय, यह गिरोह वहा पंहुचा और चालाकी से ट्रक में से चीनी के नौ बैग लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए इसकी जांच पड़ताल शुरू की। जानकारी के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक गिरि को संदिग्धों के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद आरोपियों को धार दबोचा गया। आरोपियों का नाम विक्की सर्जेराव जाधव (20), अजय विजय खंडागळे (20) और अशोक मनोहर आदमाने (20) है

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने काबुल किया की उन्होंने चोरी की थी और साथ ही साथ चोरी किये हुए नौ बोरी पुलिस को सौंप दिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here