बिहार: श्रमिकों की कमी से छुटकारा, गन्ना कटाई मशीन से होगी

नरकटियागंज: गन्ना कटाई के लिए जरुरी श्रमिकों की कमी से निपटने के लिए प्रदेश में केन कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।इससे कम लागत में जल्द गन्ना कटाई संभव हो जाएगी।बिड़ला ग्रुप की कंपनियों में से एक मगध शुगर एनर्जी लिमिटेड नरकटियागंज की इकाई न्यू स्वदेशी शुगर मिल्स ने गन्ने की कटाई और छिलाई के लिए केन हार्वेस्टर मशीन इस्तेमाल करने का फैसला किया है। प्रभात खबर के प्रकाशित खबर के मुताबिक, मिल प्रबंधन की ओर से मशीन का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया है।पिपरा के किसान तारिक बारी के खेत में लगी गन्ने की फसल की कटाई और छिलाई कर मशीन का प्रदर्शन किया गया।

चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि किसान तारिक बारी के खेत में गन्ने की कटाई और छिलाई का प्रदर्शन सफलतापूर्वक किया गया है।प्रदर्शन के दौरान कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव त्यागी मिल उपाध्यक्ष, गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष (ईंख) कुलदीप सिंह ढाका, उपाध्यक्ष गन्ना विकास, पी के गुप्ता एवं प्रेग्मेटिक्स, नई दिल्ली के एक्सपर्ट अमित कुमार, व अन्य गन्ना विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में मशीन का प्रदर्शन किया गया।इस दौरान बगहा चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) बी एन त्रिपाठी और एनपी सिंह भी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here