उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी से किसान चीनी मिल फिर से शुरू करने की मांग

बलिया : बंद पड़ी किसान सहकारी चीनी मिल्स (रसड़ा) फिर से शुरू करने की मांग तेज हो गई है। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मिल को फिर से चालू करने का आग्रह किया है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसान सहकारी समिति रसड़ा के उपसभापति बब्बन सिंह रघुवंशी ने परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर चीनी मिल चालू कराने की मांग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है। इस चीनी मिल की स्थापना वर्ष 1975-76 में हुई थी। इससे बलिया, गाजीपुर व मऊ के लाखों किसान गन्ने का उत्पादन कर आपूर्ति करते थे। वर्ष 2013-14 में मिल के बंद हो जाने से किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। जनहित का हवाला देते हुए मंत्री ने मिल को फिर से चालू कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित करने का आग्रह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here