चीनी मिल में चीनी की चोरी का पर्दाफाश

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में एक चोरी के मामले का पर्दाफाश हुआ है। मिल के प्रधान प्रबंधक द्वारा मिल कर्मियों की मिलीभगत से लोडिंग के दौरान चीनी की चोरी पकड़ी गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस घटने के उजागर होने के बाद चीनी मिल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अब इस मामले में मिल प्रधान प्रबंधक द्वारा आरोपी मिल कर्मियों को नोटिस भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

खबरों के मुताबिक, 25 जून को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डा. प्रशांत कुमार जब निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने चीनी से लदे एक ट्रक की तौल कराई। तौल के बाद यह उजागर हुआ की ट्रक में निर्धारित संख्या से अधिक चीनी की बोरी है।

मिल प्रधान प्रबंधक द्वारा आरोपी मिल कर्मियों को नोटिस भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here