चीनी मिलों द्वारा दूषित पानी का रिसाव : हजारों मछलियों की मौत

सांगली: चीनी मंडी

कृष्णा नदी तट पर की कई चीनी मिलों द्वारा दूषित पानी और रसायनों का रिसाव कृष्णा नदी में किया जा रहा हैं। प्रदुषण के कारण कृष्णा नदी के बेसिन में हजारों मछलियां मर गई हैं। पिछले दो महीने में बारिश की कमी के कारण नदी का जल स्तर काफी कम था, लेकिन पिछले 8 से 10 दिनों के बीच भारी बारिश के कारण नदी में पानी भर गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसका फायदा लेकर कई चीनी मिलें दूषित पानी और रसायन सीधे नदी में छोड़ रही है, जिससे नदी का प्रदुषण स्तर काफी बढ़ गया है। हजारों मछलियों के मर जाने से नदी इलाके में काफी बदबू फ़ैल गई है। नदी प्रदुषण करनेवाली मिल प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here