उत्तराखंड : गन्ना क्रय केंद्रों में बदलाव को लेकर धरने पर बैठने की चेतावनी

देहरादून : पेराई सत्र के बीच क्रय केंद्रों में बदलाव से किसान नाराज है। गन्ना क्रय केंद्रों में बदलाव का मामला काफी गरमा रहा है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने गन्ना समिति के सचिव के माध्यम से गन्ना मंत्री और गन्ना आयुक्त को दिए ज्ञापन में क्रय केंद्रों के बदलाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।संगठन ने क्रय केंद्रों पर बदलाव पर रोक नहीं लगने पर धरना आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में महावीर चौधरी, आजाद सिंह, राज सिंह, कालूराम सहित समिति के पदाधिकारी गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर समिति के विशेष सचिव से मिले। उन्होंने सचिव के माध्यम से गन्ना मंत्री, गन्ना आयुक्त और जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि, विभागीय बैठक के बाद नियमानुसार ही सभी चीनी मिलों को क्रय केंद्र आवंटित किए गए थे लेकिन अब पेराई सत्र के बीच में किसी एक चीनी मिल के क्रय केंद्रों को दूसरी मिल को आवंटित किया जा रहा है।पदाधिकारियों ने क्रय केंद्रों में बदलाव पर तत्काल रोक लगाने और पूर्व स्थिति लागू किए जाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here