कंपाला : देश के कुछ हिस्सों में गन्ना किसानों ने अपनी उपज के लिए विश्वसनीय बाजार की निरंतर कमी पर चिंता व्यक्त की है। किसानों का कहना है कि, यह स्थिति कई किसानों को वित्तीय संकट में धकेल रही है और उनके परिवारों की आजीविका को खतरे में डाल रही है। किसान अब राष्ट्रीय चीनी परिषद से अपील कर रहे हैं कि वे निवेशक अमोन काकामा के लिए सत्यापन और लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं में तेजी लाएं, जिन्होंने ग्रेटर किबाले क्षेत्र में एक चीनी मिल स्थापित करने में रुचि व्यक्त की है।
किसानों के अनुसार, मौजूदा चीनी मिल के संचालकों ने गन्ना खरीदने से इनकार कर रहे हैं, जिससे उनको आरती कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में बढ़ते उत्पादन के बावजूद, उद्योग जगत के कुछ लोग जानबूझकर प्रस्तावित कागाड़ी चीनी मिल के लाइसेंस को रोक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, कई किसानों ने भारी मात्रा में ऋण लेकर निवेश किया था, जिस पर बिक्री न होने के कारण अब ब्याज बढ़ता जा रहा है।वे अपने बच्चों की स्कूल फीस सहित बुनियादी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में असमर्थ हैं। राष्ट्रीय चीनी परिषद के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले ईसा बुधुगो ने किसानों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि, इस दौरे का उद्देश्य क्षेत्र में गन्ना किसानों की संख्या और स्थिति का सत्यापन करना था, और यह अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।


















