कर्नाटक में गन्ना किसानों की बदहाली दूर करे सरकार, विपक्ष के नेता आर. अशोक की मांग

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार से गन्ना किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है।आर. अशोक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि, खेती की बढ़ती लागत, सूखे की स्थिति और फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण गन्ना किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। इससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में किसानों के विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

अशोक ने बताया कि, केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर विचार करने के लिए नीति आयोग के पूर्व सदस्य रमेश चंद की अध्यक्षता में एक संयुक्त समिति गठित की है। यह समिति उत्पादन लागत का आकलन करने और चीनी उद्योग की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि समिति किसानों की ओर से उठाई गई सात प्रमुख मांगों पर भी विचार करेगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक उपायों की सिफारिश करेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

विपक्ष के नेता ने यह भी उल्लेख किया कि, केंद्र सरकार ने 2026-27 के सत्र के लिए गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) बढ़ाकर 365 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इससे पहले यह दर 355 रुपये प्रति क्विंटल थी।आर. अशोक ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि खेती की बढ़ती लागत और किसानों को मिलने वाले प्रतिफल के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि, किसानों को आर्थिक संकट से उबारने और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।गन्ने की खेती में बढ़ते खर्च और अपेक्षित आमदनी नहीं मिलने के कारण किसानों में असंतोष बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से लिए जाने वाले फैसलों पर किसानों और चीनी उद्योग की नजर बनी हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here