भारत ने एमआईआरवी प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भुवनेश्वर : भारत ने ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से 8 मई 2026 को एमआईआरवी (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल) प्रणाली से लैस उन्नत अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण विभिन्न पेलोड के साथ किया गया, जिन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में फैले अलग-अलग रणनीतिक लक्ष्यों पर निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया था।रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि, उन्नत अग्नि मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने कई पेलोड को अलग-अलग लक्ष्यों तक सटीकता के साथ पहुंचाया।

मिसाइल की पूरी उड़ान पर नजर रखने के लिए कई ग्राउंड और जहाज आधारित ट्रैकिंग स्टेशनों का इस्तेमाल किया गया।इन प्रणालियों ने लॉन्च से लेकर सभी पेलोड के लक्ष्य पर पहुंचने तक पूरी ट्रेजेक्टरी को ट्रैक किया। फ्लाइट डेटा से पुष्टि हुई कि परीक्षण के सभी उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए।इस सफल परीक्षण के साथ भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एक ही मिसाइल प्रणाली के जरिए कई रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है। इस मिसाइल का विकास डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं ने देशभर के उद्योगों के सहयोग से किया है। परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक और भारतीय सेना के अधिकारी मौजूद रहे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ, भारतीय सेना और उद्योग जगत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि, यह उपलब्धि देश की रक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत करेगी तथा बढ़ते सुरक्षा खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here