फिजी : गन्ने की कमी के कारण रारावाई मिल केवल 50% क्षमता पर संचालित

सुवा : चीनी मंत्री टोमासी टुबुना ने कहा कि, रारावाई मिल पर्याप्त गन्ना आपूर्ति नहीं होने के कारण अपनी कुल क्रशिंग क्षमता के केवल आधे स्तर पर काम कर रही है। उन्होंने यह बात बा सिविक सेंटर में आयोजित प्रधानमंत्री गन्ना किसान मिल पुरस्कार 2025 कार्यक्रम के दौरान कही। मंत्री ने बताया कि, मिल में प्रतिवर्ष 10 लाख टन गन्ना पेराई करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि, हालांकि वर्तमान उत्पादन स्तर इतना नहीं है कि मिल की पूरी क्षमता का उपयोग हो सके और चीनी उद्योग की लाभप्रदता बढ़ाई जा सके।

टोमासी टुबुना ने कहा, रारावाई मिल की वार्षिक क्षमता 10 लाख टन गन्ना पेराई की है, लेकिन फिलहाल यह केवल आधी क्षमता पर संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि, मिल की क्षमता का पूरा उपयोग करने के लिए गन्ने की आपूर्ति बढ़ाना बेहद जरूरी है। चीनी उद्योग के भविष्य के लिए गन्ने की पैदावार बढ़ाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें वर्तमान में प्रति हेक्टेयर 50 टन से कम की पैदावार को बढ़ाकर 65 टन प्रति हेक्टेयर तक ले जाना होगा, तभी यह उद्योग लाभदायक बन सकेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने यह भी कहा कि, कम उत्पादन न तो किसानों के लिए लाभदायक है और न ही मिल के लिए।टोमासी टुबुना ने चेतावनी दी कि, जलवायु परिवर्तन फिजी सहित सभी चीनी उत्पादक देशों के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।उन्होंने कहा, हमें खेत और चीनी कारखानों दोनों स्तरों पर आय के स्रोतों में विविधता लानी होगी। उन्होंने आगे कहा, हम केवल गन्ने जैसी एकल फसल पर निर्भर नहीं रह सकते। खाद्य और आय सुरक्षा के लिए फसलों में विविधता जरूरी है।

मंत्री ने यह भी कहा कि चीनी मिलों को केवल कच्ची चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मूल्यवर्धित उत्पादों पर भी ध्यान देना होगा ताकि उद्योग टिकाऊ बना रहे। रारावाई मिल में आग लगने जैसी चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के सीजन में 3,698 किसानों ने कुल 5,43,854 टन गन्ने की आपूर्ति की।

उन्होंने किसानों के प्रयासों की सराहना की और फिजी शुगर कॉरपोरेशन की भी प्रशंसा की, जिसने मिल संचालन को बहाल किया और पेराई सत्र को जनवरी 2026 की शुरुआत तक बढ़ाया। टोमासी टुबुना ने चीनी उद्योग को समर्थन देने के लिए गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और किसानों से लंबे समय तक इस क्षेत्र की स्थिरता बनाए रखने के लिए गन्ना खेती जारी रखने की अपील की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here