डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज़ ने तेज नारायण सिंह को रामगढ़ और गंगापुर यूनिट का यूनिट हेड नियुक्त किया

लखनऊ : डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज़ ने उत्तर प्रदेश स्थित अपनी रामगढ़ और गंगापुर यूनिट्स के लिए तेज नारायण सिंह को यूनिट हेड नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति 15 मई 2026 से प्रभावी हुई है। कंपनी की नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर उन्हें वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक श्रेणी में नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 30 तथा शेड्यूल III के पार्ट A के पैरा A के तहत जारी की गई।

आपको बता दे की, तेज नारायण सिंह के पास चीनी उद्योग इकाइयों के संचालन और प्रबंधन का लगभग 31 वर्षों का समृद्ध अनुभव है।उन्होंने भारत के प्रमुख ब्रांड्स के साथ कार्य करते हुए मजबूत नेतृत्व क्षमता और संचालन विशेषज्ञता हासिल की है। उनकी शैक्षणिक योग्यता में फाइनेंस में एमबीए तथा इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा शामिल है। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें शामिल हैं: एल एच शुगर फैक्ट्रीज़ लिमिटेड, पीलीभीत — मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड — जवाहरपुर यूनिट के यूनिट हेड, धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड — वरिष्ठ अभियंता (इंस्ट्रूमेंटेशन)

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here