केन्या के वित्त विधेयक 2026 में गन्ना परिवहन पर टैक्स बदलाव, किसानों पर बढ़ सकता है बोझ

नैरोबी : केन्या के प्रस्तावित वित्त विधेयक 2026 में गन्ना परिवहन पर वैट (VAT) नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे देश के हजारों गन्ना किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने गन्ने के परिवहन को जीरो-रेटेड टैक्स श्रेणी से हटाकर वैट-छूट (VAT Exempt) श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार का कहना है कि, इससे ट्रांसपोर्टरों के अनुपालन खर्च कम होंगे, लेकिन कर विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर किसानों की जेब पर पड़ेगा।

मौजूदा व्यवस्था में ट्रांसपोर्टर किसानों से 0 प्रतिशत वैट लेते हैं, लेकिन डीजल, स्पेयर पार्ट्स और वाहन रखरखाव पर चुकाए गए 16 प्रतिशत इनपुट टैक्स की वापसी पा सकते हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर ट्रांसपोर्टर यह टैक्स वापस नहीं ले सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि, ट्रांसपोर्ट कंपनियां यह अतिरिक्त खर्च किसानों से वसूलेगी, जिससे गन्ने की ढुलाई महंगी हो जाएगी काकामेगा और बुंगोमा जैसे गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है, जहां किसान पहले से ही मिलों के भुगतान में देरी और कीमतों के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बदलाव के संभावित प्रभाव कुछ इस तरह है… गन्ना ढुलाई का खर्च बढ़ सकता है।किसानों की लाभ कमाई घट सकती है।छोटे किसान गन्ने की खेती कम कर सकते हैं। परिवहन कंपनियों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। चीनी उद्योग की सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि, यह कदम टैक्स व्यवस्था को आसान बनाने की कोशिश जरूर है, लेकिन इससे कृषि क्षेत्र पर अप्रत्यक्ष कर बोझ बढ़ सकता है।

वहीं सरकार ने दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और पब्लिक-प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को वैट में राहत देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे साफ है कि सरकार हरित ऊर्जा क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है। अब इस विधेयक पर संसद की समितियों में चर्चा होनी है। गन्ना किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर दोबारा विचार करेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here