अकासा एयर और BPCL ने SAF पर किया समझौता, अब विमानन क्षेत्र में भी बढ़ेगा एथेनॉल का इस्तेमाल

नई दिल्ली : देश में स्वच्छ और हरित ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकासा एयर और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस समझौते का उद्देश्य भारत के चुनिंदा हवाई अड्डों पर सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) की उपलब्धता बढ़ाना और उसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है। दोनों कंपनियां दीर्घकालिक आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से विमान ईंधन में SAF की मिश्रण मात्रा बढ़ाने की संभावनाओं पर भी काम करेंगी।

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) कंट्रोल ऑर्डर, 2001 में संशोधन किया था। इस संशोधन के तहत SAF मिश्रित एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के उपयोग की अनुमति दी गई। साथ ही, सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ATF में SAF मिश्रण के लक्ष्य भी तय किए हैं। सरकार के अनुसार, 2027 तक 1 प्रतिशत, 2028 तक 2 प्रतिशत और 2030 तक 5 प्रतिशत SAF मिश्रण का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) द्वारा निर्धारित पर्यावरणीय उद्देश्यों के अनुरूप है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 17 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी कर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (मार्केटिंग विनियमन) आदेश, 2001 में संशोधन किया। इसके बाद भारतीय मानकों के अनुसार ATF की परिभाषा में संश्लेषित (सिंथेटिक) घटकों और एथेनॉल आधारित मिश्रण को भी शामिल करने की अनुमति दी गई। सरकार का मानना है कि, इस पहल से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) का उपयोग बढ़ेगा और देश की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

संशोधन से पहले एयरलाइंस केवल शुद्ध जेट ईंधन का उपयोग करती थीं। हालांकि, विमानन कंपनियों का कहना रहा है कि SAF पारंपरिक ATF की तुलना में अधिक महंगा है। सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल एसोसिएशन इंडिया के रोहित कुमार ने कहा कि, एथेनॉल मिश्रित विमान ईंधन को अपनाने के दौरान एयरलाइंस को लक्षित प्रोत्साहन (इंसेंटिव) दिए जाने चाहिए। उनके अनुसार, चरणबद्ध तरीके से SAF अपनाने से एयरलाइंस और ईंधन उत्पादक दोनों अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकेंगे और देश में एक मजबूत सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल इकोसिस्टम विकसित होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here