हरदीप सिंह पुरी की मॉरीशस के ऊर्जा मंत्री के साथ एथेनॉल ब्लेंडिंग और जैव ईंधन सहयोग पर चर्चा

पोर्ट लुई : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को मॉरीशस के ऊर्जा एवं सार्वजनिक उपयोगिता मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन के साथ जैव ईंधन, एथेनॉल ब्लेंडिंग और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भारत-मॉरीशस सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि मॉरीशस के मंत्री के साथ उनकी बेहद सार्थक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि, भारत संकट के समय भी मॉरीशस का एक विश्वसनीय साझेदार और भरोसेमंद मित्र बना हुआ है। दोनों पक्षों ने इस बात पर चर्चा की कि जैव ईंधन ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधनों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पुरी ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस सचिवालय और मॉरीशस के बीच ‘बायोफ्यूल्स कंट्री लैंडस्केप – पॉलिसी फ्रेमवर्क’ विकसित करने में हो रहे सहयोग का स्वागत किया। उन्होंने इसे जैव ईंधन के माध्यम से मॉरीशस के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।बैठक में भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग, SATAT/गोबरधन पहल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के क्षेत्र में अपने अनुभव मॉरीशस के साथ साझा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।पुरी ने मॉरीशस से एक तकनीकी प्रतिनिधिमंडल को भारत आने का निमंत्रण दिया। यह प्रतिनिधिमंडल भारत में संचालित जैव ईंधन और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) संयंत्रों का दौरा कर सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

तेल और गैस क्षेत्र में भी समझौते

यह घटनाक्रम भारत और मॉरीशस के बीच तेल एवं गैस सहयोग को लेकर सरकार-से-सरकार (G2G) समझौता ज्ञापन (MoU) तथा इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IndianOil) और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) के बीच हुए पांच साल के समझौते के बाद सामने आया है। इस समझौते के तहत इंडियन ऑयल मॉरीशस को पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की आपूर्ति करेगा। इससे मॉरीशस को लंबे समय तक ईंधन की सुनिश्चित आपूर्ति, कीमतों में अधिक स्थिरता और बेहतर ऊर्जा सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here