बड़ी गड़बड़ी: मृतकों के नाम पर फर्जी गन्ना खाते

लखनऊ / बागपत: आख़िरकार गन्ना सर्वेक्षण प्रदेश में चले रहे बड़ी गडबडियां उजागर हुई है, जिसका पिछले कई सालों से गन्ना किसान जिक्र करते थे। कृषकवार गन्ना सर्वेक्षण के दौरान गन्ना विभाग ने जिले में 3500 फर्जी गन्ना खातों का खुलासा किया है, और फर्जी खातों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आश्चर्य की बात तो यह है की, इस गडबडी में मृतकों के नाम से सबसे अधिक 2545 गन्ना खाते थे।

प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए कृषकवार और ग्रामवार सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। फर्जी बांड को बंद कराने के लिए गन्ना विभाग ने आधार कार्ड अनिवार्य किए। बागपत की तीनों चीनी मिल क्षेत्र में 2545 खाते हैं, जो मृत लोगों के नाम पर संचालित किए जा रहे थे और 480 किसान ऐसे हैं, जो डबल बांड संचालित कर रहे थे। जांच में 462 भूमिहीन किसानों के भी गन्ना खातों का संचालन मिला है। फर्जीवाडा रोकने के लिए प्रदेश की योगी सरकार काफ़ी गंभीर दिखाई दे रही है। सरकार ने साफ़ कर दिया है की, फर्जीवाडा किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here