कोल्हापुर: महाराष्ट्र में 2026-27 का गन्ना पेराई सीजन शुरू हो गया है। राज्य में 5 नवंबर तक 138 चीनी मिलों ने 108.73 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक 132.7 लाख टन गन्ने की पेराई पूरी हो चुकी है। राज्य की औसत चीनी रिकवरी 8.19 प्रतिशत है।फिलहाल राज्य में 64 सहकारी और 74 निजी चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं। पिछले सीजन में 5 नवंबर तक राज्य की 115 मिलों में पेराई शुरू हुई थी। इनमें 56 सहकारी और 59 निजी मिलें शामिल थीं।
कोल्हापुर विभाग में 17 मिलें शुरू, रिकवरी सबसे अधिक
कोल्हापुर विभाग में अब तक केवल 17 चीनी मिलें शुरू हुई हैं। इनमें 12 सहकारी और 5 निजी मिलें शामिल हैं। विभाग में 14.68 लाख टन गन्ने की पेराई कर 13.82 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग की औसत रिकवरी राज्य में सबसे अधिक 9.41 प्रतिशत दर्ज की गई है।गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर स्वाभिमानी शेतकरी संगठन सहित अन्य किसान संगठनों का आंदोलन गुरुवार आधी रात को वापस ले लिया गया।इसके चलते अब कोल्हापुर विभाग में पेराई सीजन को गति मिलने की उम्मीद है।
सोलापुर में सबसे अधिक 30 मिलों में पेराई शुरू
सोलापुर विभाग में फिलहाल सबसे अधिक 30 चीनी मिलें शुरू हुई हैं। इनमें 10 सहकारी और 20 निजी मिलें शामिल है।इन मिलों ने अब तक 25.19 लाख टन गन्ने की पेराई कर 19.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। विभाग की औसत रिकवरी 7.59 प्रतिशत है। पुणे विभाग में 27 मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 16 सहकारी और 11 निजी मिलें हैं। विभाग में 37.32 लाख टन गन्ने की पेराई से 33.26 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। यहां औसत रिकवरी 8.91 प्रतिशत दर्ज की गई है।
नांदेड़ और अहिल्यानगर विभाग की स्थिति
नांदेड़ विभाग में 27 चीनी मिलें शुरू हुई हैं। इनमें 9 सहकारी और 18 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने 17.96 लाख टन गन्ने की पेराई कर 13.2 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। विभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.35 प्रतिशत है।अहिल्यानगर विभाग में 20 मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। इनमें 11 सहकारी और 9 निजी मिलें हैं। इन मिलों ने 20.8 लाख टन गन्ने की पेराई कर 16.87 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। विभाग की औसत रिकवरी 8.11 प्रतिशत है।
छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती विभाग में उत्पादन
छत्रपति संभाजीनगर विभाग में 15 चीनी मिलें शुरू हुई हैं। इनमें 6 सहकारी और 9 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 15.24 लाख टन गन्ने की पेराई कर 11.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। विभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.43 प्रतिशत है। अमरावती विभाग में 2 निजी चीनी मिलें शुरू हुई हैं। यहां अब तक 1.51 लाख टन गन्ने की पेराई कर 1.14 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग की औसत रिकवरी 7.55 प्रतिशत है। नागपुर विभाग में 5 नवंबर तक एक भी चीनी मिल शुरू नहीं हुई है।

















