धामपुर चीनी मिल में 1 नवंबर से शुरु होगा पेराई सत्र

धामपुर: धामपुर चीनी मिल में 1 नवंबर से पेराई सत्र शुरु होने जा रहा है। इस मिल में गन्ना रकबा तकरीबन 47 हजार हेक्टेयर में है। इस बीच गन्ना विभाग ने गन्ने का सुरक्षण आदेश जारी किया। इसमें उसने बिलाई चीनी मिल के कंभौर गांव का गन्ना क्रय केंद्र को धामपुर में शामिल कर दिया है। इससे धामपुर में अब क्रय केंद्रों की संख्या 207 हो गई है। धामपुर चीनी मिल ने गेट पर वाहनों के जाम को रोकने के लिए प्रत्येक गांव को शिफ्ट में डाला है। यह शिफ्ट चार-चार घंटों का है। मिल ने पहले दो दिन किसानों के टाइम टेबल तैयार किया है। बाद में इसे सबके लिए खोल दिया जाएगा।

मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने कहा कि गन्ने के मेगा सेंटर शुरु करने के लिए गहन अध्ययन चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अबतक फाइनल नहीं हुआ है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेश पर बिलाई चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र को धामपुर चीनी मिल में शामिल किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बीच, धामपुर गन्ना किसान समिति के मनोज कुमार कोंट ने कहा कि उन्हें बिलाई चीनी मिल ने चार क्रय केंद्रों के लिए गन्ना इंडेंट जारी किया है। इसके मुताबिक 30 अक्तूबर से शुरु होने वाले पेराई सत्र के लिए पहला इंडेंट केवल 800 क्विंटल का होगा। इन चार सेंटरों पर बिलाई चीनी मिल 29 अक्तूबर से तौल शुरू करेगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here