मलेशिया, भारत से खरीदेगा ज्यादा चीनी

मलेशिया ने नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 के खिलाफ बयान दिया था जिसके बाद भारत ने सख्त कार्रवाई की थी और मलेशिया से पॉम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे मलेशिया के आर्थिक व्यवस्था पर असर दीखता हुआ नजर आ रहा है। अब इस मसले को शांत करने के लिए, मलेशिया, भारत से ज्यादा चीनी खरदीने की बात कह रहा है।

खबरों के मुताबिक, मलेशिया के एक शीर्ष चीनी रिफाइनर ने कहा कि वह भारत से चीनी खरीद में बढ़ोतरी करेगा। ऐसा माना जा रहा है की यह कदम भारत द्वारा लिए गए पॉम तेल के आयात पर प्रतिबंध को शांत करना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

MSM मलेशिया होल्डिंग्स बरहाद ने न्यूज़ एजेंसी रायटर से बात करते हुए कहा की वे पहली तिमाही में भारत से 130,000 टन कच्ची चीनी खरीदेंगे। कंपनी ने 2019 में भारत से लगभग 88,000 टन कच्ची चीनी खरीदी थी। हलाकि कंपनी ने इस बात से इंकार कर दिया की पॉम तेल के आयात पर प्रतिबंध को शांत करने को लेकर वे चीनी आयत में वृद्धि कर रहे है। भारत चीनी अधिशेष से जूझ रहा है, और मलेशिया में चीनी निर्यात अधिशेष को कम करने में मदद करेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here