हम भारत से चीनी आयात जारी रखेंगे: मलेशियाई कंपनी

कुआलालम्पुर: भारत और मलेशिया में जारी राजनितिक खींचतान के बीच MSM मलेशिया होल्डिंग्स Bhd ने भारत से लगभग 130,000 टन कच्ची चीनी खरीदी है, जो 2020 की पहली तिमाही की आवश्यकता है। रिफ़ाइन्ड चीनी उत्पादक ने गुरुवार को कहा कि, उन्हें जनवरी और फरवरी के बीच तीन शिपमेंट के आने की उम्मीद है। समूह के सीईओ दातुक खैरिल अनुर अजीज ने कहा कि, 2019 में विभिन्न चीनी उत्पादक देशों से 900,000 टन से अधिक कच्ची चीनी का आयात किया गया है, जिसमें भारत भी शामिल है। उन्होंने कहा, हम भारत, ब्राजील, थाईलैंड जैसे चीनी उत्पादक देशों से कच्ची चीनी आयात जारी रखेंगे।

आपको बता दे, मलेशिया ने नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 के खिलाफ बयान दिया था जिसके बाद भारत ने सख्त कार्रवाई की थी और मलेशिया से पॉम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे मलेशिया के आर्थिक व्यवस्था पर असर दीखता हुआ नजर आ रहा है। ऐसा कहा जा रहा है की इस विवाद को शांत करने के लिए मलेशिया भारत से चीनी आयात में बढ़ोतरी कर रहा है। हालांकि कंपनी ने इस बात से इंकार कर दिया की पॉम तेल के आयात पर प्रतिबंध को शांत करने को लेकर वे चीनी आयत में वृद्धि कर रहे है। भारत चीनी अधिशेष से जूझ रहा है, और मलेशिया में चीनी निर्यात अधिशेष को कम करने में मदद करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here