महाराष्ट्र में 41 चीनी मिलों ने किया गन्ना पेराई बंद; अब तक हुआ 54.73 लाख टन चीनी उत्पादन

पुणे: महाराष्ट्र में लगभग हर विभाग की चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद करना शुरू कर दिया है। अब तक 41 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद कर दिया है। कई चीनी मिलें इस बार गन्ने की अनुपलब्धता के कारण परेशानी में है। इस सीजन में राज्य की चीनी मिलों को बाढ़ और सूखे के वजह से मुश्किलों का सामना करना पडा है। जिसके चलते कई चीनी मिलों ने तो गन्ना पेराई में ही भाग नहीं लिया।

चीनी आयुक्तालय के रिपोर्ट के मुताबिक, 10 मार्च, 2020 तक 41 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है। जिसमे से 12 औरंगाबाद, 8 अहमदनगर, 5 सोलापर, 5 पुणे, 5 कोल्हापुर, 4 नादेड और 2 अमरावती की चीनी मिलें शामिल है। फ़िलहाल अब तक चीनी मिलों ने 492.01 लाख टन गन्ना पेराई करके के 11.12 चीनी रिकवरी के हिसाब से 547.34 लाख क्विंटल, यानी लगभग 54.73 लाख टन चीनी उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here