चीनी मिल कर्मचारी पाया गया कोरोना पॉजिटिव

कुरुक्षेत्र: चीनी मिलें लगातार पूरी मेहनत और नियमों का पालन कर हैंड सैनिटाइजर के उत्पादन में जुटी है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जाए। लेकिन अब कोरोना ने चीनी मिल के कर्मचारी को भी अपने चपेट में ले लिया है।

कुरुक्षेत्र के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) धीरेंद्र खडगटा ने बताया की शाहबाद चीनी मिल के एक 52 वर्षीय पुरुष कर्मचारी को कोरोना पॉसिटिव पाया गया। उन्होंने कहा, हमें शुक्रवार को पीजीआई, चंडीगढ़ से शाहबाद चीनी मिल कॉलोनी निवासी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। चीनी मिल कॉलोनी में लगभग 150 घर हैं और आवासीय क्षेत्र को सील कर दिया गया है। लगभग 100 एकड़ में फैले चीनी मिल परिसर को भी सील कर बफर क्षेत्र घोषित किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के सिविल सर्जन डॉ.सुखबीर ने कहा, शाहाबाद चीनी मिल के 52 वर्षीय व्यक्ति को अस्थमा है और वह पीजीआईएमईआर (चंडीगढ़) से नियमित उपचार ले रहा था। हाल ही में, वह कर्मचारी गुरुवार को इलाज के लिए पीजीआईएमईआर गया था, जहां डॉक्टर ने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए उसका स्वाब नमूना लिया और वह नमूना शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया। डॉ. सुखबीर ने कहा, हमने इस मरीज के परिवार के 6 सदस्यों सहित कुल 15 करीबी संपर्कों का पता लगाया है। सभी 15 व्यक्तियों के नमूने शुक्रवार को कोरोना परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। शाहाबाद चीनी मिल कॉलोनी में डोर-टू-डोर सर्वेक्षण शुरू किया गया है।

शाहाबाद चीनी मिल की गतिविधि के बारे में जानकारी देते हुए खडगटा ने कहा, मौजूदा सामग्रियों को साफ करने के बाद चीनी मिल बंद कर दी जाएगी। मिल को तीन से चार दिनों के लिए बंद रखा जाएगा और इस अवधि के दौरान पूरे मिल परिसर का सैनीटाईजेशन किया जाएगा। मिल बंद होने के बाद सभी चीनी मिल श्रमिकों के नमूने कोरोना परीक्षण के लिए लिए जाएंगे। कर्मचारियों की रिपोर्टों के आधार पर मिल को बंद रखने या खोलने के लिए आगे निर्णय लिया जाएगा।

अगर सभी परीक्षण किए गए श्रमिकों के कोविद -19 के निगेटिव रिपोर्ट आते हैं, तो हम मिल के संचालन को इस शर्त के साथ शुरू करने की अनुमति देंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here