छत्रपती राजाराम मिल की केरल को मद्त

चीनी मंडी, कोल्हापुर: केरल में आई भीषण बाढ़ में देश के हर आम और खास ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए. यहां तक कि यूएई जैसे देश से भी केरल के लिए 700 करोड़ की मदद देने की पेशकश हुई है। जागतिक स्तर पर सभी केरल के लिए मदत के हाथ बढ़ा रहे है। बाढ़ के बाद अब सबको चिंता है अनाज की। हर कोई अपने स्तर पर केरल को मदत के लिए विचार कर रहा है।

कोल्हापुर जिले से कई संगठन, आम लोगो ने केरल को मद्त की। बाढ़ के बाद अब बीमारी, अनाज, की सारे जीवनावश्यक चीजों की आवश्यकता केरल को है।  कोल्हापुर जिले को चीनी का भंडार कहा जाता है। कोल्हापुर जिले से अब ५ टन चीनी केरल को मद्त के रूप में भेजी गई है।  कोल्हापुर जिले के श्री छत्रपती राजाराम सहकारी चीनी मिल ने करीब ५ टन चीनी केरल को भेजी है। विधायक अमल महाडिक के विशेष प्रयत्नो से यह चीनी केरल को भेजी गई। शिरोळ के दत्त चीनी मिल के आवाहन के नुसार करीब ८५ टन अनाज, कपड़े, बर्तन आदि सामग्री सात ट्रकों में भर के केरल को भेजी है।
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here