मामूली समर्थन के कारण चीनी कीमतों में स्थिरता

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (PTI) बाजार में छिटपुट मांग के बीच पर्याप्त स्टॉक होने के कारण दिल्ली थोक चीनी बाजार में आज मामूली कारोबार होने की वजह से चीनी कीमतों में स्थिरता का रुख रहा और कीमतें अपरिवर्तित रुख दर्शाती बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने बताया कि कल चीनी कीमत में 50 रुपये प्रति क्विन्टल की गिरावट के बाद मौजूदा स्तर पर स्टॉकिस्टों और थोक उपभोक्ताओं की छिटपुट लिवाली के कारण चीनी कीमतों को पूर्वस्तर पर बंद होने में मदद मिली।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार में आज भाव इस प्रकार रहे (भाव रुपये प्रति क्विन्टल में)

चीनी खुदरा बाजार: 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम।

चीनी हाजिर: एम- 30– 3,420- 3,540, एस- 30– 3,410- 3,530 रुपये।

चीनी मिल डिलीवरी: एम.30 – 3,160 – 3,310 रुपये, एस-30 – 3,150- 3,300 रुपये।

चीनी मिलगेट (शुल्क सहित): मवाना 3,220 रुपये, किन्नौनी 3,310 रुपये, अस्मोली 3,290 रुपये, दोराला 3,220 रुपये, बुढ़ाना 3,215 रुपये, थानाभवन 3,205 रुपये, धनोरा 3,290 रुपये, सिम्भावली 3,280 रुपये, खतौली 3,310 रुपये, धामपुर नहीं, सकोटी 3,190 रुपये, मोदीनगर 3,210 रुपये, शामली 3,180 रुपये, मलकपुर 3,180 रुपये, रामाला उपलब्ध नहीं, अनूपशहर – उपलब्ध नहीं, बागपत- उपलब्ध नहीं, मोरना -उपलब्ध नहीं, चांदपुर- उपलब्ध नहीं, नजीबाबाद- उपलब्ध नहीं और ननोटा- उपलब्ध नहीं।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here