शुरआती कारोबार में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स नीचे आया

मुंबई, 29 अगस्त (PTI) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर 38,989.65 अंक पर पहुंच गया। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रहा। अगस्त के वायदा एवं विकल्प खंड के निपटान से पहले शॉर्ट कवरिंग तथा मिले-जुले एशियाई रुख से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.02 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,989.65 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कल कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,938.91 अंक की ऊंचाई पर पहुंचा था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हालांकि, बाद में सेंसेक्स कुछ नीचे आया और 9:45 बजे तक यह 38,896.02 अंक पर लगभग स्थिर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 14.70 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,753.20 अंक पर पहुंच गया।

 

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here