चीनी उद्योग की चुनौतियों का सामना करने के लिए केन्या शुगर बोर्ड (KSB) को पुनर्जीवित करने का प्रयास

नैरोबी: कृषि मंत्रालय ने चीनी उद्योग की चुनौतियों का सामना करने के लिए केन्या शुगर बोर्ड (KSB) को पुनर्जीवित करने का प्रयास जारी किया है। कृषि कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या ने कहा कि, वे चीनी विधेयक के निर्माण पर जोर दे रहे हैं, जो कि वर्तमान में संसद में पेश किए गए चीनी विधेयक में संशोधन के माध्यम से हो।मुन्या ने कहा कि, चीनी क्षेत्र विशाल है और इसके लिए एक निकाय की आवश्यकता है जो विशुद्ध रूप से चीनी उद्योग के मामलों के लिए समर्पित होगा। हम देश में चीनी क्षेत्र को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों से निपटने के लिए केन्या शुगर बोर्ड को पुनर्जीवित करना चाहते हैं।

मुन्या ने कहा कि, वे कृषि और खाद्य प्राधिकरण (AFA) का कार्यक्षेत्र और अधिकार में बदलाव की संभावना देख रहे है, जिसके तहत केन्या शुगर बोर्ड अपना अलग से काम देख सकता है। AFA ने गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की शुरुआत की थी जो हर महीने बाजार में चीनी की कीमत के आधार पर मूल्य निर्धारित करेगी। हालांकि, इस तंत्र ने अपना उद्देश्य हासिल नहीं किया। नई KSB पर चीनी लेवी एकत्र करने की जिम्मेदारी भी ली जाएगी, जिसे कई साल पहले बंद किए जाने के बाद फिर से शुरू किया जा रहा है। मंत्रालय ने चीनी उद्योग के सुधारों के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है, जो हाल के वर्षों में निराशाजनक प्रदर्शन कर रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केन्या शुगर बोर्ड (KSB) को पुनर्जीवित करने का प्रयास यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here