चीनी मिलर्स और किसान संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर गन्ना मूल्य का समाधान निकालेंगे : मंत्री प्रकाश आबिटकर

कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : किसानों की गन्ने के उचित मूल्य की मांग और चीनी मिलों की ओर से केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए जल्द ही संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में किसान संगठनों के पदाधिकारियों और चीनी मिलर्स के साथ चर्चा कर प्रति टन गन्ने का उचित मूल्य तय करने के संबंध में समाधान निकाला जाएगा। यह आश्वासन कोल्हापुर जिले के पालकमंत्री एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिया।

वर्ष 2026-27 के गन्ना पेराई सत्र के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा के लिए पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय के नए सभागृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2026-27 का पेराई सत्र शुरू करने, गन्ने का मूल्य तय करने, उड़न दस्तों द्वारा गन्ना तौल कांटों की जांच करने, गन्ना परिवहन संगठनों के ज्ञापनों और अन्य तत्कालीन विषयों पर चर्चा हुई।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में विधायक राजेंद्र पाटील-यड्रावकर, चंद्रदीप नरके और राहुल आवाडे, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजू शेट्टी, पूर्व सांसद संजय मंडलिक, जिलाधिकारी डॉ. विजय राठौड़, पुलिस अधीक्षक डॉ. निलोत्पल, निवासी उपजिलाधिकारी गजानन गुरव, कोल्हापुर संभाग की क्षेत्रीय सह-संचालक (चीनी) उज्ज्वला पलसकर, सहकारिता एवं चीनी आयुक्तालय के क्षेत्रीय अधिकारी सहित जिले के विभिन्न चीनी मिलों के अध्यक्ष और संचालक उपस्थित थे। इसके अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारी, किसानों के प्रतिनिधि, माप-तौल विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पेराई सत्र के दौरान किसानों को होने वाली समस्याओं, उनके समाधान और गन्ने के मूल्य को लेकर अपने विचार रखे।इस अवसर पर पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर ने कहा कि, पेराई सत्र के दौरान गन्ना उत्पादक किसानों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। गन्ने के मूल्य पर ठोस निर्णय लेने के लिए चीनी मिल मालिकों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की जाएगी। इसके बाद जल्द ही गन्ना मूल्य के मुद्दे पर सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा।

स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष राजू शेट्टी ने कहा कि, गन्ना उत्पादक किसानों की अपेक्षा और चीनी मिलों की ओर से दिए जाने वाले मूल्य के बीच अंतर है। इस अंतर को दूर करने के लिए पालकमंत्री प्रकाश आबिटकर को चीनी मिलर्स, किसान संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उचित समाधान निकालना चाहिए। विधायक चंद्रदीप नरके ने भी चीनी मिलर्स और गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गन्ने के मूल्य के मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here