सत्ता में आने का बाद पुदुचेरी में सहकारी चीनी मिल शुरू करेंगे: जे पी नड्डा

पुदुचेरी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि, पार्टी केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 30 सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतेगी। नड्डा ने यहां एएफटी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा एक अच्छी सरकार प्रदान करेगी और पुदुचेरी में सहकारी चीनी मिल के अलावा एंग्लो-फ्रेंच कपड़ा मिल को फिर से खोलने और आधुनिकीकरण करेगी।

उन्होंने कहा कि, भाजपा के शासन में पुडुचेरी, कराईकल और यानम क्षेत्रों में फ्लाई-ओवर बनेंगे और पुडुचेरी और कराईकल को जोड़ने वाली नई रेलवे परियोजना शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here