अहमदनगर: चीनी की रिकवरी में गिरावट

अहमदनगर: जिले में इस साल 23 में से 21 मिलें शुरू है। जिले में अब तक 45 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। हालांकि, इस साल चीनी रिकवरी में गिरावट हुई है। फिर भी, रिकवरी में निजी मिलें सहकारी मिलों से आगे है। सहकारी चीनी मिलों की औसत चीनी रिकवरी 8.5 प्रतिशत है, जबकि निजी चीनी मिलों की रिकवरी 8.42 प्रतिशत है। पिछलें साल जिले की औसत चीनी रिकवरी 11.50 प्रतिशत थी।

किसानों को दिया जाने वाला गन्ना मूल्य चीनी की रिकवरी पर निर्भर करता है। इस साल चीनी की रिकवरी पिछले साल की तुलना में कम है, लेकिन उम्मीद है की पेराई के अंतिम सत्र में रिकवरी में सुधार हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here