लुइसियाना : अमेरिकन शुगर रिफाइनिंग ने चालमेट स्थित डोमिनो शुगर रिफाइनरी के आधुनिकीकरण परियोजना के पहले चरण की शुरुआत कर दी है। यह 785 मिलियन डॉलर की परियोजना कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पूंजी निवेश माना जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में 200 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य रिफाइनिंग तकनीक को उन्नत बनाना है। इससे उत्पादन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बढ़ेगी और ऊर्जा तथा पानी की खपत में कमी आएगी।
कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से मौजूदा 500 नौकरियां सुरक्षित रहेंगी। इसके अलावा 15 नई प्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी और दक्षिण-पूर्व लुइसियाना क्षेत्र में लगभग 37 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।इस आधुनिकीकरण परियोजना को चीनी उद्योग में तकनीकी सुधार और टिकाऊ उत्पादन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


















