केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास: अमित शाह

शिमला : केंद्रीय सहकारिता और गृह मंत्री अमित शाह ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सभी भाजपा शासित राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ एक आभासी बैठक की। शाह ने मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार देश भर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि, प्राकृतिक खेती को सहकारिता से जोड़ने के लिए भी केंद्र सरकार की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे है।इस बैठक में कृषि को सहकारिता से जोड़कर किसानों को लाभ देने के एजेंडे पर चर्चा की गई। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में बेहतरीन काम हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में अभी 9,500 एकड़ जमीन पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य 50 हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती करना है। बैठक में प्राकृतिक कृषि उत्पादों को सहकारिता से जोड़कर बेचने पर चर्चा हुई।

हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्राकृतिक खेती से लाभान्वित होने के लिए प्रदेश के किसानों को सहकारिता से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के उत्पादों को 10 कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) के माध्यम से खरीदा जा रहा है, ताकि प्राकृतिक खेती का लाभ किसानों को दिया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here