जवाहर चीनी मिल द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जागरूकता अभियान

कोल्हापुर : चीनी मंडी

हातकणगले तालुका के हुपरी में स्थित जवाहर शेतकरी सहकारी चीनी मिल द्वारा हूपरी पुलिस स्टेशन के सहयोग से, सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम गन्ने को ले जाने वाले ट्रैक्टरों और ट्रॉली की बढ़ती दुर्घटनाओं पर केंद्रित था। इस अवसर पर गन्ने की ढुलाई करने वाले 300 वाहनों को रिफ्लेक्टर बैनर वितरित किए गए। इसमें ट्रैक्टरों पर उचित हेडलाइट का उपयोग करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया है, जो रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोक सकता है।

हूपरी पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर राजेंद्र मस्के-महाले ने कहा कि, ट्रैक्टरों से गन्ना ढुलाई करते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि, उनके वाहनों में उचित हेडलाइट्स हों। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि केवल यातायात नियमों का पालन करने से सड़कों पर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों को तत्काल मदद और सहायता देने का भी वादा किया।

जवाहर चीनी मिल द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जागरूकता अभियान यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here