गुस्साए गन्ना किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों को कार्यालय में किया बंद

कोल्हापुर: चीनी मंडी

कोल्हापुर जिले में करवीर तालुका के पाडली खुर्द गांव में गुस्साए गन्ना किसानों ने गन्ना कटाई में देरी को लेकर कुंभी-कासारी मिल के संभागीय कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारियों को बंद कर दिया। कर्मचारियों को आखिरकार कार्यकारी निदेशक और कृषि अधिकारी द्वारा कटाई के लिए अधिक मशीनरी प्रदान करने का वादा करने के बाद छोड़ दिया गया।

किसानों की शिकायत है कि, जल्द से जल्द गन्ना कटाई की बार-बार मांग करने के बावजूद मिल प्रबंधन द्वारा उनकी मांगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त किसानों का गन्ना अभी तक काटने की अनुमति नहीं दी गई है। किसानों की शिकायत है कि, चिटबुक का इस्तेमाल राजनीतिक दुर्भावनाओं के लिए किया जा रहा है।

जिला कलेक्टर दौलत देसाई ने उन मिलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी, जो बाढ़ से क्षतिग्रस्त गन्ने की फसल की पेराई में नाकाम होंगें। जिलाधिकारी देसाई के निर्देशों के बावजूद कई सारी मिलों ने बाढ़ग्रस्त गन्ना कटाई में कोताही बरती है, जिसके चलते इसका जायजा लेने के लिए बुधवार (29 जनवरी) को जिल्हा अधिकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजे चीनी मिलर्स की बैठक का आयोजन किया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here